UP Weather Update: देर रात हुई बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

UP Weather Update: लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार को देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। हजरतगंज, गोमतीनगर, एयरपोर्ट के आसपास समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। लखनऊ में बारिश के आसार बने हुए हैं।

आज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, आगरा, फिरोजाबाद इटावा, मैनपुरी, औरैया व आसपास इलाके में ओले की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, हरदोई, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया व आसपास के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।