Read in App

Daily Insider Desk
• Tue, 21 Jun 2022 2:38 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

जैविक पिता के नाम से नहीं पहचान बनाना चाहती है मस्क की बेटी जेवियर, जानिए क्यों...?

दुनिया के शीर्ष रईस और टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क 18 साल की हो गई। और अब वो अपना नाम बदलना चाहती हैं। जेवियर को स्त्री के रूप में पहचान चाहिए। 

दरअसल जेवियर नहीं चाहती हैं कि, किसी भी तरह से उसकी पहचान उसके जैविक पिता मस्क से न हो। क्योंकि वह उनके साथ नहीं रहती है। इसीलिए उसने कोर्ट में अर्जी दायर कर मंजूरी मांगी है। जेवियर ने अप्रैल में लॉस एंजिल्स काउंटी की सुपीरियर कोर्ट में अपना नाम बदलने और उसकी नई लिंग पहचान के आधार पर नया जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर याचिका दायर की है। हाल ही में कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई थी।

बता दें कि, जेवियर की मां जस्टिन विल्सन ने 2008 में मस्क को तलाक दे दिया था। जेवियर का नया नाम आनलाइन दस्तावेज में दिया गया है। हालांकि, इस बारे में एलन मस्क और उनकी बेटी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।