महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खनल जारी है और पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से कुल 99 लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। बता दें कि राज्य में बारिश के चलते NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को तैनात कर दिया गया है।