Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 3:08 pm IST

नेशनल

राष्ट्रपति कोविंद से मिले पीएम मोदी, 11 दिन बाद खत्म हो रहा कोविंद का कार्यकाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। वहीं इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। 

पीएम मोदी मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। और पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। हालांकि इस मुलाकात का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिला है। राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर सिर्फ इतना बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 

बता दें, देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव का प्रचार चल रहा है। 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस पद के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है। वहीं राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 11 दिन बाद 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। 
यह भी पढ़ें ...
बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार, बेंगलुरु से लिया जाएगा दिल्ली
Daily Insider Desk • Sat, 7 Jan 2023 6:00 pm IST
झारखंडः किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
Daily Insider Desk • Fri, 27 May 2022 1:00 am IST
ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तबाही मचाएगा वैरिएंट! वैज्ञानिकों ने जताई इस खतरे की आंशका
Daily Insider Desk • Tue, 27 Dec 2022 8:00 am IST
प्रयागराज : तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, पांच की मौत, सभी दर्शन करने जा रहे थे विंध्याचल
Daily Insider Desk • Thu, 27 Oct 2022 9:55 am IST
पत्रकार ने पूछा, पीएम बनकर कौन से तीन काम करेंगे आप, राहुल ने दिया ये जवाब...
Daily Insider Desk • Sat, 31 Dec 2022 2:00 pm IST
संयुक्त किसान मोर्चा को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की इजाजत नहीं, किसानों ने बॉर्डर पर जमाया डेरा...
Daily Insider Desk • Mon, 22 Aug 2022 8:59 am IST