रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी एपल पर 20 लाख रूबल यानि करीब 27.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एप्पल का आरोप थे कि, उसने रूसी नागरिकों का निजी डाटा रूस में ही बने सर्वरों पर स्टोर नहीं किया।
एपल पर पहली बार रूस में इस प्रकार से जुर्माना लगा है। यहां की तागांस्की जिला अदालत ने जुर्माना लगाया है। और ये पश्चिमी देशों की टेक कंपनियों पर रूस की सख्ती का हिस्सा है। अमेरिकी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम पर भी 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया गया है।
उसे भी स्थानीय डाटा रूस में स्टोर नहीं करने का दोषी पाया गया। यह कार्रवाइयां रूस-यूक्रेन युद्ध के परिपेक्ष्य में देखी जा रही हैं। यह अमेरिकी कंपनियां लगातार रूस विरोधी रुख अपनाए हुए हैं। जवाब में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को गैर-कानूनी सामग्री फैलाने के लिए जहां प्रतिबंधित कर दिया था, वहीं ट्विटर को ब्लॉक कर रखा है।