Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 6:00 pm IST

नेशनल

सरकार के इस निर्देश को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बताया तुगलकी फरमान, जानिए क्या है वो निर्देश...?

लोकसभा और राज्यसभा में बोले जाने वाले असंसदीय शब्दों की लिस्ट पर शुरु हुआ विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि, राज्यसभा सचिवालय के एक और निर्देश से नया विवाद का रुप ले लिया है। 

दरअसल, राज्यसभा सचिवालय ने अपने एक निर्देश में कहा कि, संसद भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल इसे सरकार का तुगलकी फरमान बता रही है। जबकि, अधिकारियों का कहना है कि, सत्र के पहले इस तरह के बुलेटिन जारी किया जाना ‘नियमित’ प्रक्रिया का हिस्सा है।

बता दें कि, संसद के 18 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र से पहले राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के जारी बुलेटिन में इस मसले पर सांसदों से सहयोग की अपील की गई है। बताते चलें कि, सचिवालय ने 2013 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय जारी ऐसे ही परिपत्र की प्रति साझा करते हुए कहा कि, ऐसे परिपत्र कई सालों से जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें ...
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के आवास पर मारा छापा, जानें पूरा मामला
Daily Insider Desk • Thu, 21 Apr 2022 3:23 pm IST
क्या यूपी में राहुल गांधी की यात्रा को यूपी में मिलेगा जनता का साथ, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष ने किया ये बड़ा दाव...
Daily Insider Desk • Tue, 3 Jan 2023 8:00 am IST
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टीवी पर किया एलान, ‘पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत को जीता’
Daily Insider Desk • Tue, 5 Jul 2022 9:31 am IST
पेरू : बैग में 800 साल पुरानी ममी को लेकर घूमता था डिलीवरी ब्वॉय, बताया ये है मेरी “स्प्रीचुअल गर्लफ्रेंड”…
Daily Insider Desk • Wed, 1 Mar 2023 5:00 pm IST
जम्मू-कश्मीर के सचिवालय में लगी आग,दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Daily Insider Desk • Wed, 30 Mar 2022 5:00 pm IST
इंदौर : सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी, मेक इन इंडिया को मिल रही नई ताकत...
Daily Insider Desk • Wed, 11 Jan 2023 12:00 pm IST