महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख का एक महिला के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीकांत देशमुख बनियान पहने हुए हैं और महिला के साथ बेडरूम में नजर आ रहे हैं।
वहीं महिला उन पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। महिला कहती है, इसने मुझे फंसाया है। ये श्रीकांत देशमुख है, जिनका अपनी पत्नी के बाद भी मेरे साथ संबंध है। जिसके बाद श्रीकांत देशमुख महिला से कैमरा छीन लेते हैं।

बता दें कि इस वीडियो को राजद महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि, भाजपा में कार्यरत महिलाएं ही भाजपाई राक्षसों का शिकार हो रहीं। इसके बाद श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल उन्होंने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है।
गौरतलब है कुछ दिन पहले भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख ने एक महिला के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, महिला उन्हें ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की मांग कर रही है।