भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र समेत गुजरात और तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
मौसम विभाग की माने तो, आज दिल्ली में बारिश होगी और साथ ही बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ आज यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
वहीं दूसरी ओर गुजरात में फिर से बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इसके अलावा जम्मू में आज बारिश होगी। आज के दिन यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश नही होगी। लेकिन बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।