Read in App

Daily Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 7:00 am IST

नेशनल

जौनपुर : खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, मामला खुलते ही पुलिस ने जब्त किए सिक्के

यूपी के जौनपुर में मछलीशहर नगर के कजियाना मोहल्ले में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान मजदूरों को एक तांबे का लोटे में सोने के सिक्के भरे हुए मिले।  

शुरुआत में तो मजदूरों ने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी। लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत के समय के हैं। मजदूरों से पूछताछ जारी है। वहीं कुछ मजदूर फरार हैं।

पहले आनाकानी करने के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मजदूरों ने पुलिस को सोने के 9 सिक्के दिए हैं। इस प्रकार कुल 10 सिक्के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, तांबे के लोटे में कितने सिक्के थे ये अभी तक साफ नहीं है। पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है।