Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 2:00 pm IST

नेशनल

महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

भारत के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। वहीं कई ऐसे राज्य हैं जहां लोग गर्मी से परेशान है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो, दिल्ली में आज फिर से बारिश होगी। वहीं यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

जबकि दूसरी ओर आज के दिन फिर से गुजरात के कई जिलों में बारिश होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में, दक्षिण मध्य प्रदेश के साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा समेत दक्षिण गुजरात में भारी बारिश होगी।

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज के दिन कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार के  साथ ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होगी।  
यह भी पढ़ें ...
बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील, गुस्साए अभिभावकों ने किया हंगामा
Daily Insider Desk • Wed, 27 Apr 2022 2:41 pm IST
रूस-यूक्रेन युद्ध में बीता साढ़े तीन महीने से ज्यादा का वक्त, नाटो ने किया चौकाने वाला दावा
Daily Insider Desk • Mon, 20 Jun 2022 8:58 am IST
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर बवालः सांसद नवनीत राणा और उनके पति पहुंचे कोर्ट
Daily Insider Desk • Sun, 24 Apr 2022 11:53 am IST
अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल से हुआ 250 करोड़ का नुकसान, 223 लोगों पर मुकदमा दर्ज: सूत्र
Daily Insider Desk • Mon, 27 Jun 2022 9:00 pm IST
कर्नाटक निजी स्कूल पाठ्यक्रम विवाद: अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला
Daily Insider Desk • Fri, 25 Nov 2022 5:00 pm IST
अरुणाचल प्रदेश से किडनैप की गई चार नाबालिग लड़कियां बरामद, एक महिला गिरफ्तार
Daily Insider Desk • Tue, 13 Sep 2022 4:00 am IST