बीते दिनों बादल फटने के बाद भूस्खलन के चलते कई यात्रियों की मौत हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।
पवित्र गुफा में 16,457 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। हालांकि, यात्रा के दौरान सोनामर्ग के गुंड में एक महिला यात्री की मौत हो गई। इधर लापता हुए 40 यात्रियों में से 32 यात्री मिल गए हैं। अब 8 ही लापता बताए जा रहे हैं।
बीते दिन भी बालटाल रूट से 10,500 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। पहलगाम से भी हजारों श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजा गया। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6,415 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया। जो देर शाम तक अपने पड़ाव स्थलों तक पहुंच गया था।