Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 8:30 am IST

नेशनल

कावड़ यात्रा और मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क, सादी वर्दी में करेंगे ड्यूटी

सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ मेला शुरू हो गया। वहीं कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। 

कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि, श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने को बड़ी चुनौती मानते हुए, ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं। बता दें कि, मेला 26 जुलाई तक चलेगा।
यह भी पढ़ें ...
गणतंत्र दिवस परेड: IAF की झांकी का हिस्सा बनीं भारत की पहली महिला राफेल फाइटर जेट पायलट शिवांगी सिंह
Daily Insider Desk • Wed, 26 Jan 2022 1:53 pm IST
पूरे कांकसा में मशहूर है अंकिता और मिठ्ठू की दोस्ती, रोज साथ स्कूल जाता है मैना पक्षी...
Daily Insider Desk • Fri, 17 Mar 2023 11:39 am IST
क्या पूर्व मंत्री राजा पटेरिया करना चाहते हैं पीएम मोदी की हत्या, ये क्या कह गए कांग्रेस नेता
Daily Insider Desk • Mon, 12 Dec 2022 12:07 pm IST
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1549 नए मामले आए सामने, 31 लोगों ने गंवाई जान
Daily Insider Desk • Mon, 21 Mar 2022 9:21 am IST
देश की राजधानी समेत इन राज्यों में बकरीद की तैयारियां तेज, देखें तस्वीरें..
Daily Insider Desk • Sat, 9 Jul 2022 6:40 pm IST
बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा कर बुरा फंसी नीतीश सरकार, केन्द्र ने कानून बदलने को लेकर मांगा जवाब...
Daily Insider Desk • Tue, 9 May 2023 8:00 am IST