राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से भारत को 2047 तक पूरी तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।
हुबली-धारवाड़ नगर निगम के आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि, आध्यात्मिकता, साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के योगदान को याद किया और कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह उत्सव हमारे उन महान स्वाधीनता सेनानियों को सम्मान दिए बिना और उन्हें याद किए बिना अधूरा होगा। मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वालों को मैं नमन करती हूं।
राष्ट्रपति ने कहा कि, यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का समय है। हमें संकल्प लेना है कि, 2047 में जब देश अपनी आजादी का शताब्दी साल मनाएगा, भारत विकसित और आत्मनिर्भर होगा।