गुजरात में सभी पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आप ने अपने ट्वीटर पेज पर भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि, कीचड़ में फंसी भाजपा की प्रचार गाड़ी को खींचने के लिए कांग्रेस के प्रचार वाहन का सहारा लिया। वहीं इस वीडियो को लेकर चुटकी लेते हुए आम-आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा की नजदीकियों को लेकर निशाना साधा है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि, गुजरात में भाजपा की फंसी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस...ये है चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के ILU-ILU की कहानी।