Read in App

Daily Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 9:44 am IST

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत में नुपुर का किया विरोध, सरकार वीजा रद्द कर प्रदर्शनकारियों को भेज रही उनके वतन

कुवैत सरकार ने नुपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में 10 जून को फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

बता दें कि, फहाहील इलाके में जमा होकर ये लोग जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। इन सभी को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। कानून के उल्लंघन के आरोप में इन सभी के वीजा रद्द कर दिए गए। और निर्वासन केंद्र भेज दिया गया। अब इन सभी प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा। निर्वासन केंद्र भेजे गए भारतीयों समेत सभी एशियाइयों के नाम अब कुवैत में प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ये कभी दोबारा कुवैत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अरब देशों में धरने-प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध है। किसी भी तरह के प्रदर्शन को नियमों और कानूनों का उल्लंघन माना जाता है। और इसमें शामिल लोगों को उनके देश भेज दिया जाता है। एक बयान में कुवैत सरकार ने कहा, यहां रहने वाले सभी लोगों को देश के कानूनों का पालन करना होगा। किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन से दूर रहना जरूरी है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को प्रदर्शन के लिए किसने उकसाया था।
यह भी पढ़ें ...
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में घायल रेलवे पुलिस अधिकारी का हुआ निधन
Daily Insider Desk • Sat, 23 Apr 2022 10:07 am IST
पूर्ण हिंदी साक्षर पंचायत बनना चाहता है केरल का ये गांव, हर उम्र के लोग सीख रहे हैं हिंदी
Daily Insider Desk • Mon, 24 Oct 2022 9:00 am IST
मोरबी पुल हादसे की आरोपी कंपनी ने जमा की मुआवजा राशि, गुजरात हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश...
Daily Insider Desk • Tue, 18 Apr 2023 5:14 pm IST
जर्मनी के बाद अब अमेरिका भी यूक्रेन को देगा युद्धक टैंक, क्या रूस को बदलना होगा अपना इरादा...!
Daily Insider Desk • Fri, 27 Jan 2023 9:00 am IST
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, कई घायल
Daily Insider Desk • Tue, 10 May 2022 11:20 am IST
महाभारत के भीम का 74 साल की उम्र में निधन, जानिए प्रवीण कुमार जीवन के कुछ किस्से...
Daily Insider Desk • Tue, 8 Feb 2022 9:58 am IST