Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 1:00 am IST

अपराध

दिल्ली : पिता की पिटाई का लेना था बदला, नाबालिग ने व्यक्ति पर चलाई गोली, गंभीर

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग आरोपी ने अपने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए गोली चलाई थी। हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि, पीड़ित पार्क के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन नाबालिग लड़के उसके पास आए। जिनमें से एक ने उसे गोली मारी और तीनों वहां से भाग गए। गोली सीधे पीड़ित की आंख में जाकर लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि, पीसीआर कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली। और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर जहांगीरपुरी थाने में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अबतक की जांच में यह पता चला है कि पीड़ित ने 7 महीने पहले आरोपी के पिता की पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने गोली चलाई है।

यह भी पढ़ें ...
दिल्ली मुंडका आग: केजरीवाल ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा, जानें अपडेट
Daily Insider Desk • Sat, 14 May 2022 12:28 pm IST
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
Daily Insider Desk • Mon, 13 Jun 2022 11:47 am IST
मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज
Daily Insider Desk • Thu, 1 Sep 2022 11:55 am IST
क्रिसमस के मौके पर ब्रिटेन पीएम ने आश्रय स्थल में परोसा खाना, लेकिन इस चूक ने करा दी किरकिरी...
Daily Insider Desk • Sun, 25 Dec 2022 7:00 pm IST
मौलाना जौहर विश्वविद्यालय से जमीन वापस लेने की अनुमति देने वाले हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Daily Insider Desk • Mon, 18 Apr 2022 5:10 pm IST
भारत में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में मिले 21,880 नए केस
Daily Insider Desk • Fri, 22 Jul 2022 10:00 am IST