नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से अभद्रता मामले में गिरफ्तार हुए श्रीकांत त्यागी को अभी जेल में रहना होगा। दरअसल त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
इसके अलावा धोखाधड़ी के अन्य मामले में कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है। गौरतलब है कि, ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज की थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। औऱ इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
वहीं इनाम घोषित करने और तालश के 2 दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि, ओमेक्स सिटी में श्रीकांत के कुछ साथियों ने भी उपद्रव मचाया था, जिनमें से छह लोगों को पकड़कर सोसाइटी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उन लोगों के मामले में भी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।