Read in App

Daily Insider Desk
• Mon, 24 Jan 2022 3:45 pm IST

राजनीति

#GoaElection2022: पुरूषों से ज्यादा है महिला मतदाताओं की संख्या, पलट सकती हैं सत्ता की तस्वीर...

देश के सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच गोवा से एक अच्छी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोवा विधान सभा में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। यानी गोवा में महिलाओं के पास सत्ता बदलने की क्षमता है। 

महिला वोटर्स की संख्या 5 लाख से ज्यादा

मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा विधानसभा चुनाव- 2022 में महिला मतदाताओं की संख्या 5,93,860 है। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,62,500 है। राज्य में कुल 31,360 महिलाओं के वोट पुरुषों से ज्यादा हैं। वहीं गोवा में कुल वोटर्स की संख्या 11,56,464 है। इसमें 04 मतदाता थर्ड जेंडर के भी हैं। 

2017 चुनावों में भी ज्यादा थी महिलाओं की संख्या 

गोवा राज्य में महिला वोटर्स की संख्या इस चुनाव में नहीं बल्कि पिछले चुनावों में भी ज्यादा थी। तब कुल 11,10,884 मतदाताओं में महिला मतदाता 5,64,142 (51%) और पुरुष मतदाता 5,46,672 (49%) थे। वहीं राज्य में महिला साक्षरता दर भी लगभग 82 फीसद थी।

14 फरवरी को एक चरण में ही होंगे चुनाव

आपको बता दें कि, गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। गोवा में विधान सभा की 40 सीटें हैं।  गोवा भाजपा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हीं के चेहरे पर भाजपा मैदान में उतर रही है। वहीं कांग्रेस, शिवसेना और आप ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आगामी 10 मार्च को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें ...
ईडी के निशाने पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के विधायक, पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापा
Daily Insider Desk • Fri, 8 Jul 2022 6:43 pm IST
हैदराबाद में मिला ओमिक्रोन बीए.4 का पहला केस, वैज्ञानिकों ने कही ये बड़ी बात
Daily Insider Desk • Fri, 20 May 2022 4:17 pm IST
बदलेगी जम्मू और श्रीनगर की तस्वीर, स्मार्ट सिटी की तरह होगा डेवलपमेंट...
Daily Insider Desk • Thu, 8 Sep 2022 7:00 pm IST
आईजेआर से कहा, जेलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग तकनीक का नहीं मिला लाभ, झेलना पड़ा ये नुकसान...
Daily Insider Desk • Thu, 15 Sep 2022 6:00 am IST
चारधाम यात्रा 2022: अभी तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
Daily Insider Desk • Sat, 23 Apr 2022 11:30 am IST
मुंब्रा में पड़ोसी के घर पर थूकने को लेकर 13 साल के बच्चे की हत्या
Daily Insider Desk • Fri, 22 Apr 2022 6:22 pm IST