आजकल अवैध कामों की रफ्तार बढ़ते
देखा जा सकता है। हर दिन छापेमारी की खबर सामने आती है। ऐसी ही एक खबर पश्चिम
इंफाल से आ रही है। जहां पुलिस टीम ने अफीम जब्त की है।
बता दें, शिवकांत सिंह, एसपी ने
बताया कि पुलिस टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रुपये की अफीम को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा एक आरोपी को इस
मामले में गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने
बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की
जा रही है।
पुलिस टीम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रुपये की अफीम ज़ब्त की है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। मामले में और जो लोग शामिल हैं, उनकी जांच की जा रही हैः शिवकांत सिंह, एसपी, इंफाल पश्चिम pic.twitter.com/IKbTOJgAj0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022