Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 6:25 pm IST


लखनऊ यूनिवर्सिटी में संग्रहालय-विरासत यात्रा का आयोजन, जानिए क्या है मोटिव

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के हालिया संबोधन से प्रेरित लखनऊ विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र परिषद के सदस्यों ने विवि के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एक विश्वविद्यालय स्थित संग्रहालय-विरासत यात्रा का आयोजन किया। इस गतिविधि को आयोजित करने का विचार छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के एक सत्र में उस उद्बोधन से उपजा जिसमे उन्होंने कहा था कि स्थानीय संग्रहालयों में जाकर आप दूसरों के मन में संग्रहालयों के बारे में भी उत्सुकता जगाएंगे। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने भी मेधावी छात्र परिषद के उद्घाटन सत्र में ही सभी सदस्यों को सौ दिन के एजेंडे के साथ विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और सृजनात्मक गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया था।



सांस्कृतिक विभिन्नताओं को एक सूत्र मे पिरोने, छात्र परिषद और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ विश्वविद्यालय परिसर में छह संग्रहालयों के माध्यम से एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें केएस माथुर मानव विज्ञान संग्रहालय (मानव विज्ञान विभाग), नृवंशविज्ञान संग्रहालय (मानव विज्ञान विभाग), शैक्षिक संग्रहालय (भूगर्भ विज्ञान विभाग), डॉ एससी बॉघ संग्रहालय (जीव विज्ञान विभाग), पुरातत्व संग्रहालय (भारतीय प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग) और आर्ट गैलरी एवं संग्रहालय (टैगोर पुस्तकालय) शामिल रहे।


दौरे से पहले डीन ने दिया मूलमंत्र

यह दौरा पुरातत्व संग्रहालय में शुरू हुआ जहां छात्रों को 11वीं शताब्दी के विभिन्न मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां और बहुत कुछ दिखाया गया था। जबकि भूविज्ञान विभाग के शैक्षिक संग्रहालय में छात्रों और प्रो. विभूति राय के साथ एक संवाद के साथ दौरा समाप्त हुआ। उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं में भूविज्ञान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो पूनम टंडन ने विरासत यात्रा से पहले छात्रों के साथ बातचीत की और यह सुनिश्चित किया कि मेधावी छात्र परिषद विश्वविद्यालय की आगामी गतिविधियों में उन्हें एकीकृत करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।


यह भी पढ़ें ...
लखनऊ यूनिवर्सिटी की अपील- शिक्षक ग्रीष्मावकाश पर न जाएं
Daily Insider Desk • Sun, 24 Apr 2022 4:01 pm IST
12वीं और ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कहां निकली है वैकेंसी और क्या है अंतिम तारीख
Daily Insider Desk • Sat, 26 Mar 2022 10:26 am IST
इंजीनियरिंग में इस साल 23.93 लाख सीटों पर होगी भर्तिंयां, एआईसीटीई ने दी मंजूरी
Daily Insider Desk • Sat, 6 Aug 2022 10:15 am IST
UGC-NET दिसंबर 2020, जून 2021 के परिणाम एक या दो दिन में हो सकते हैं घोषित
Daily Insider Desk • Wed, 16 Feb 2022 4:26 pm IST
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022: UPMSP छात्रों को 'गलत प्रश्नों' के लिए देगा बोनस अंक, जानिए डीटेल्स...
Daily Insider Desk • Wed, 4 May 2022 5:05 pm IST
अकादमिक परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, जेएनयू में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा एडमिशन
Daily Insider Desk • Thu, 13 Jan 2022 9:20 am IST