-Daily Insider अभियान के साथ कंधे से कंधा मिला कर
खड़ा हुआ नगर निगम
-‘एक व्यक्ति एक पेड़’ से गूंज उठा चिनहट वार्ड, राजकीय बालिका इंटर
कॉलेज में किया गया पौधारोपण
लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने डेली इनसाइडर
की मुहिम ‘एक व्यक्ति एक पेड़’ के तहत पौधारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने डेली
इनसाइडर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम एक व्यक्ति एक पेड़ मुहिम के
साथ जुड़कर पूरा सहयोग करेगा। रविवार को चिनहट प्रथम वार्ड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महापौर और नगर आयुक्त ने वृहद स्तर पर
पौधारोपण किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद स्नेहलता राय और उनके पति अरुण राय की
मौजूदगी में स्कूल की प्रधानाचार्य रितु शुक्ल और अन्य शिक्षिकाओं के साथ-साथ
छात्राओं ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर संयुक्ता
भाटिया ने शिरकत की। वहीं, लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी कार्यक्रम में
अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महापौर ने कार्यक्रम में मौजूद स्थानीयनिवासियों,
शिक्षिकाओं और छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
इस महाअभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा नगर निगम: महापौर
इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचीं महापौर ने डेली इनसाइडर के एक व्यक्ति एक पेड़ की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए डेली इनसाइडर द्वारा शुरू की गई पहल बेहद ही सराहनीय है। इस अभियान में नगर निगम कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा और जहां कहीं भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं वहां उपस्थित रहूंगीं। उन्होंने कहा, ‘पौधारोपण हमारे और पर्यावरण के लिए विशेष रूप से अति आवश्यक है। पर्यावरण को संरक्षित करने की जिम्मेदारी प्रत्येक जन की है। प्रकृति का दोहन हमने ही किया और उसे सुधारने का काम भी हमको ही करना है। डेली इनसाइडर के प्रयास की मैं सराहना करती हूं। आज के दौर में जब हर कोई अपने बारे में सोचता है, डेली इनसाइडर पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चला रहा है। नगर निगम भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा।’
संयुक्ता भाटिया (महापौर, लखनऊ)
विद्यालयों से होकर पूरे शहर में गूंजेगा यह अभियान: संयुक्ता भाटिया
वहीं, महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि विद्यालयों से पौधारोपण कराने की सोच बहुत ही बेहतरीन है। विद्यालय ही शहर को जोड़ते हैं। स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत हमने स्कूलों से की थी और आज लखनऊ की रैंकिंग में सुधार भी आया है। जिस कार्य में छात्र-छात्राएं जुड़ जाते हैं, उस कार्य को जरूर ही सफलता मिलती है। एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान अपने आप में ही बहुत कुछ कह रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना है और स्वंय ही उसका संरक्षण करना है। इससे जिम्मेदारी का भी एहसास होगा।
लार्ज स्केल पर हो पौधारोपण, डेली इनसाइडर करे इसकी तैयारी: नगर
आयुक्त
वहीं, लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसको लार्ज स्केल तक ले जाने की भी जिम्मेदारी डेली इनसाइडर के कन्धों पर है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें, जागरूक हों, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें, इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है। नगर निगम का सहयोग भरपूर मिलेगा। एक टीम के रूप में जब हम काम करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। इस अभियान के तहत सभी पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें, क्योंकि आने वाली पीढ़ी को वही पेड़ बहुत कुछ देगा।
इंद्रजीत सिंह (नगर आयुक्त, लखनऊ)
जनप्रतिनिधियों के साथ से ही जन-जन तक पहुंचेगा अभियान: इंद्रजीत
सिंह
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और प्रकृति को संरक्षित करने की शपथ लें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही अभियान एक आंदोलन के रूप में तब्दील होगा और लखनऊ को हरा-भरा करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
वर्तमान में
पौधारोपण से जरूरी कुछ भी नहीं: अरुण राय
चिनहट प्रथम वार्ड की पार्षद स्नेहलता राय और उनके पति अरुण राय ने भी डेली इनसाइडर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तो अपने स्तर पर लगातार पौधरोपण को लेकर एक बड़ी मुहिम चला रही है हमें भी इसमें प्रतिभाग करना चाहिए। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान में मौसम का मिजाज पर्यावरण को हो रहे नुकसान की कहानी बता रहा है। पौधरोपण करना आज के समय में बहुत जरूरी है। हर परिवार के सदस्य को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का जिम्मा भी उठाना चाहिए। एक व्यक्ति एक पेड़ मुहिम से बच्चों को भीं जोड़ा गया है। छात्राओं के माध्यम से उनके अभिवावकों तक जागरूकता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।