डेली इनसाइडर का ‘एक व्यक्ति-एक पेड़’ अभियान ने तेजी पकड़ ली है। इस महाअभियान से अब इंदिरा भवन – जवाहर भवन का कर्मचारी महासंघ भी जुड़ गया है। कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने डेली इनसाइडर के इस अभियान की खूब सराहना की है। सतीश कुमार पांडेय, अध्यक्ष, सुशील कुमार बच्चा, महामंत्री और अन्य कर्मचारियों ने इस मुहिम में वृक्ष लगाकर अपनी भगेदारी दर्ज की है।
बता दें, जनप्रतिनिधियों के बाद अब विभाग से जुड़े कर्मचारी महासंघ, अध्यक्ष और अधिकारी भी इस अभियान से जुड़ने लगे हैं। इसी क्रम से जुड़े सतीश कुमार पांडेय, अध्यक्ष और सुशील कुमार बच्चा, महामंत्री ने वृक्ष लगाया है। उन्होंने कहा जिस तरह से वृक्ष हमारे और पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक हैं क्योंकि वृक्ष हैं तो जीवन हैं। वृक्ष है तो हम खुली हवा में सांस ले रहे है। अगर वृक्ष नहीं होंगे तो जिस तरह से हम कोरोना में ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे, वैसे ही आगे भी तरसेंगे और फिर सभी लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे अपना जीवन बिताएंगे।
सतीश पांडेय और सुशील कुमार बच्चा ने ये भी कहा कि पर्यावरण हमारी मां के समान है। जो हमें जीवन देती है। सांस लेने के लिए शुद्ध हवा देती है और खाने के लिए फल देती है। इसलिए जीवन को बचाना है तो पेड़ लगाना है।