डेली इनसाइडर का ‘एक व्यक्ति-एक पेड़’ अभियान ने तेजी पकड़ ली है। इस
महाअभियान से अब अटेवा भी जुड़ गया है। अटेवा व एनएमओपीएस के पदाधिकारियों ने डेली
इनसाइडर के इस अभियान की खूब सराहना की है। विजय कुमार बंधु, राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस व प्रदेश अध्यक्ष अटेवा ने इस मुहिम में पेंशन वृक्ष लगाकर अपनी
भगेदारी दर्ज की है।
बता दें, जनप्रतिनिधियों के बाद
अब विभाग से जुड़े अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष भी इस अभियान से जुड़ने लगे हैं। इसी
क्रम से जुड़े अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने पेंशन वृक्ष लगाया है।
उन्होंने कहा जिस तरह से वृक्ष हमारे और पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक हैं, उसी
तरह से पेंशन भी हमारे बुढ़ापे की लाठी है। जिसे सरकार तोड़ने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा वृक्ष की तरह हमारे बुढ़ापे के सहारे को भी न खत्म किया जाए और
पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
विजय कुमार बंधु ने ये भी कहा कि पर्यावरण हमारी मां के समान है। जो हमें जीवन देती है। सांस लेने के लिए शुद्ध हवा देती है और खाने के लिए फल देती है। इसलिए जीवन को बचाना है तो पेड़ लगाना है।