Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 28 Apr 2022 5:40 pm IST


अगर थक गया है दिमाग और हर चीज से भर गया है मन तो क्या करें, जानें

हम दिन भर-काम काज करते हैं ऑफिस जाते हैं। इसके बाद भी हमें घर पर जाकर काम करना पड़ता है। हमें कई चीजों को लेकर विचार करते हैं। हमारा शरीर तो थक ही जाता है साथ ही हमारा दिमाग भी परेशान और अशांत हो जाता है। जिससे हम अपने आपको और बीमार महसूस करते हैं। फिर हमारा काम में भी मन नहीं लगता। जिससे हम और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं की हमें आखिर करना क्या है।

पूरा करें आराम
आपको जब ऐसा महसूस होने लगे तो आप काम से ज्यादा आराम पर पूरा ध्यान लगाएं। ऐसे में आपका शरीर भी रिलैक्स होगा और आपका माइंड भी। आप कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर ही लें। ये आपके स्ट्रैस लेवल को कम करेगी। 

खानपान पर दें ध्यान
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। अगर आप सही खाएंगे पिएंगे तो आप हेल्दी महसूस कर पाएंगे। आप अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रैस फ्री बाथ
काम के बाद अगर आप बाथ लेते हैं तो ये आपके पूरे दिन की थकान को मिटा देती है। 

अपने आप को रखें खुश
जब भी आप अपने आप को अशांत महसूस करें तो आप अपने पसंद की फिल्म, सीरियल या पसंदीदा जगह भी जा सकते हैं। ये आपके माइंड को रिलैक्स करेगा।