बाल आपकी पूरी पर्सनालिटी को ही बदल कर रख देते हैं। अगर आपके बाल खूबसूरत हैं तो ये आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देते हैं। वहीं हम बता दें की अगर आप चाहते हैं की आपके बाल और भी खूबसूरत निखरे और सुंदर दिखें तो आप अपने बालों पर बेसन का इस्तेमाल करें। अगर आपको नहीं पता है की बेसन का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा तो स्टोरी के अंत तक बने रहें।
आप बेसन का हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको चाहिए होगा
- अंडे का सफेद भाग
- दही
- बादाम का तेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- इस सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके 30 से 35 मिनट तक इसे लगाकर धो दें। आप शैंपू माइल्ड यूज करें।
क्या होंगे इससे फायदे
बेसन में प्रोटीन आयरन अच्छी मात्रा में होता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।
बेसन में मिले कई गुण आपके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाते हैं।
बेसन में ऐसी कई प्राकृतिक खूबियां होती हैं जो आपके बालों को ज्यादा ग्रोथ देती हैं।