Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 11:38 pm IST


मानसून में आयुर्वेद के हिसाब से करें अपना डाइट प्लान

गर्मियां अधिक बढ़ने से तापमान भी अधिक बढ़ जाता है। वहीं जैसे ही मानसून शुरू हो जाता है वैसे ही आपनी डाइट में भी उतार चढ़ाव होता है। इस दौरान ही हम बीमार भी पड़ जाते हैं। इसलिए आज जानते हैं की मानसून के हिसाब से आप अपनी डाइट कैसी कर सकते हैं।

पत्तेदार साग ना खाएं
बारिश में साग वाली सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इन सब्जियों में कीड़े होते हैं। इसलिए कोशिश करें की इन सब्जियों से दूर रहें। 

अधिक मसालेदार खाना
अधिक मसालेदार खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। आपको अधिक तेल मसाले वाले खाने से बचना चाहिए।

जंक फूड को करें टाटा
मानसून के मौसम में कोशिश करें की आप जंक फूड ना खाएं। इससे उल्टी और पेट में दर्द बन सकता है।