Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 8:53 am IST


दैनिक राशिफल: आज के सितारे और ग्रह चाल के अनुसार कैसा होगा आप का दिन

लखनऊ: एक मुस्कान के साथ दिन भर आप अपने कई बिगड़े बना सकते हैं, अच्छा बुरा समय के साथ बदलता रहता है।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

03 - अक्टूबर - 2021

पंचांग   

मास         : अश्विन

पक्ष           : कृष्ण

वार          : रविवार

तिथि        : द्वादशी

नक्षत्र        : मघा

करण        : कौलव

योग          : साघ्य 

सूर्योदय    : 05:59:28 

सूर्यास्त     : 17:51:10 

ऋतु          : शरद 

अभिजित : 11:31:35 - 12:19:02

राहु काल : 16:22:12 - 17:51:10

मेष राशि: आज का दिन आप के लिये शुभ कारी रहेगा। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ से सम्बंधित समस्या में लाभ प्राप्त होगा।आज मित्र पक्ष का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है, अतः जीवन साथी से जो भी बोलें सोच समझकर बोलें वरना संबंधों में दरार आ सकती है। किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा ना करें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। समाज व परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। आज के दिन अपने सफाई कर्मचारी व सेवादार से किसी प्रकार का विवाद ना करें। अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ दान जरूर करें। अगर मार्ग में ब्राह्मण संत या गाय मिले तो उन्हें प्रणाम जरूर करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित चिंता हो सकती है।आज जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें। आज अगर कोई जरूरी काम करने जाए तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाए। अगर माता पिता किसी काम के लिए मना करें तो उस काम को ना करें। आज के दिन साथ में काम कर रहे  पार्टनर से अच्छे संबंध बनाकर रखें तभी व्यापार उन्नति कर सकता है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार व स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से चल रहे  किसी कानूनी कार्यवाही में आज कुछ लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है जिससे पूरा परिवार आनंदित रहेगा।

सिंह  राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही है कोई योजना सफल हो सकती है। अगर आप शिक्षा वर्ग से जुड़े हैं तो आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कोई लंबी यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी सज्जन से होगी जिससे मिलकर आपको बहुत सारे अनुभव प्राप्त होंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। पूरे दिन मेहनत के पश्चात शाम को बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ ना करें। अगर आप कोई नया व्यापार प्रारंभ करने जा रहे हैं तो जीवन साथी को अपना पार्टनर बनाएं वह कार्य जरूर उन्नति करेगा बिना जीवन साथी के अनुमति के कोई कार्य प्रारंभ ना करें।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में कलह क्लेश के योग बन रहे हैं। अतः पारिवारिक जनों से मधुर सामंजस्य बनाकर चलें। भाई बहनों का सम्मान करें। अगर कोई कार्य करने जा रहे हैं तो परिवार वालों की सहमति से करें। अगर आप बिना परिवार के सहमति से कोई कार्य करेंगे तो परिवार वाले आप का विरोध करेंगे इसलिए परिवार की सहमति से कार्य करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आज अगर मार्ग में कोई काला कुत्ता मिले तो उसे कुछ ना कुछ जरूर खिलाएं। मार्ग में चलते समय अगर कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उसका अपमान ना करें हो सके तो उसे कुछ दान जरूर करें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप लेखन या अध्यापन से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभकारी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें। किसी अपरिचित की हाथ से कोई भी खाद्य पदार्थ ना लें। माता-पिता का सम्मान करें। जीवन साथी से मधुर संबंध बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी। किसी उच्च अधिकारी से आज मुलाकात होगी। जिससे मिलकर कोई नई योजना बनेगी। आज आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ ना कुछ गिफ्ट जरूर करें। घर से निकलते समय बेटी के पैर छूकर निकले धन प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई बड़ी बीमारी लग सकती है। ऑपरेशन के योग बन रहे हैं अतः खानपान का विशेष ध्यान दें। अगर आप व्यापार वर्ग से जुड़े हैं तो आज 9 वर्ष से कम उम्र वाली किसी कन्या का पूजन जरूर करें उसे कुछ मीठा जरूर खिलाएं। आज कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु यात्रा के दौरान सचेत रहें कोई कागज या दस्तावेज यात्रा के दौरान  खो सकता है अतः अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। भवन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज सफल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपके पड़ोसी आपसे प्रसन्न रहेंगे। समाज व परिवार में प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं। अपने इष्ट को स्मरण कर कार्य प्रारंभ करें।