लखनऊ: मानसिक
रूप से परेशान होना खुद का नुकसान करना है। मन के भीतर जो जंग हम लड़ते हैं, उसमें
अक्सर अपना ही नुकसान होता है। अंदर की परेशानी को जल्द से जल्द बाहर निकाल दें, वरना
ये आग आपको जला देगी।
श्री गणेशाय नम:
दैनिक पंचांग
20 -अक्टुबर- 2021
पंचांग
मास :अश्विन
पक्ष :शुक्ल
वार : मंगलवार
तिथि : पूर्णिमा
नक्षत्र : रेवती
करण :विष्टि
योग : हर्शण
सूर्योदय : 06:08:16
सूर्यास्त : 17:33:50
ऋतु : शरद
अभिजित : कोई नही
कंटक :16:02:25 - 16:48:07
यमघण्ट : 08:25:22 - 09:11:06
मेष: आज का दिन आपके लिये शुभकारी रहेगा। भवन लाभ का योग बन रहा है। ऐसा संभव है कि आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदें। आज का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। याद रहे आज के दिन किसी को धन उधार के रूप में ना दें।
वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज के दिन कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है, अगर आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश में हैं तो हो सकता है कि आज आपका अपॉइंटमेंट लेटर आ जाए। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए बेहद शुभकारी है। अगर आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब है तो आज स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मिथुन: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। पूरे दिन मेहनत के पश्चात व्यापार में शाम को बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। आज पूरा दिन संघर्षमय व्यतीत होगा। व्यापार में काम कर रहे पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण पूरे व्यापार की जिम्मेदारी आपके सर आ सकती है। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगर कोई बड़ा लेनदेन करना हो तो दिन में 1 बजे के बाद करें।
कर्क: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकरी रहेगा। आज कार्य मे उन्नति के योग बन रहे हैं। भूमि लाभ के योग बनेंगे। अगर आप लम्बे समय से किसी अदालती मामले में उलझे है तो आज कुछ राहत प्राप्त होगी। आज के दिन पड़ोसी से वाद विवाद ना करें वरना कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती है। अपने काम को मेहनत व लगन के साथ करें जरूर सफलता प्राप्त होगी। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले हनुमान जी का स्मरण जरूर करें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सफलता प्राप्त होगी। सन्तान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज कार्यालय में आपका विशेष सम्मान किया जाएगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। पूरे दिन मेहनत के पश्चात शाम को बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण ना होने से मन चिंता ग्रसित रहेगा। आज किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। माता पिता का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। भूल कर भी बड़े भाई से कोई अपशब्द ना बोलें वरना धन हानि हो सकती है। घर से निकलते समय गुड़ का टुकड़ा मुंह में रखकर निकलें।
तुला: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। अगर आप कला और विज्ञान से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभकारी रहेगा। आज किसी अपरिचित से अपशब्द ना बोलें। घर से निकलते समय माता पिता के चरण स्पर्श करके निकलें सभी कार्य पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। भाई बहनों का विशेष सहयोग आपको प्राप्त होगा ।आज जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है, जिस कारण थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। समाज तथा परिवार में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुत लम्बे समय से रुका हुवा कोई कार्य आज पूरा होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। आपके विवाह के योग बन रहे हैं।
मकर राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा । आपके लिए धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए ऑफर आ सकता है जो आपके लिए हितकारी रहेगा इसलिए बिना सोच विचार किए ज्वाइन कर लें ।आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है ।मित्र पक्ष का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा ।घर से निकलते समय फिटकरी का कुल्ला करके निकले विरोधी परास्त होंगे।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में चल रहा प्रयास असफल होगा। परिवार में कोई दुर्घटना हो सकती है, जिस कारण मन परेशान रहेगा। आज संतान पक्ष का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज के दिन कोई बड़ा फैसला ना लें वरना बड़ी परेशानी आ सकती है। आज कोई भी लेनदेन ना करें जो आपकी हित में रहेगी जीवनसाथी का सम्मान करें उनसे कोई अपशब्द ना बोलें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लंबे समय से चल रहे हैं किसी अदालती मामले में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगेl आज कोई तीर्थ यात्रा करेंगे यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी संत से होगी इससे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा आज के दिन किसी से भी अपशब्द ना बोलें माता-पिता का सम्मान करें।