कुट्टू एक अनाज है जिसे व्रत में भी खाया जा सकता है। कुट्टू के आटे से शरीर में काफी फायदे होता है। खासतौर पर प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ये सुपरफूड में गिना जाता। कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, आयरन, डायटरी, फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अमोनी एसिड भी होता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भवती होने के दौरान कब्ज, डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। चलिए जानते हैं की आपको कुट्टू से कितने फायदे होते हैं।
- कुट्टू का आटा वजन कम करने में भी काफी उपयोगी होता है। इसमें कई न्यूट्रीशियन पाए जाते हैं।
- कुट्टू में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है। ये मिनिरल्स की मात्रा को भी पूरा रखती है। कुट्टू से थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
- कुट्टू में बाकी अनाज के मुकाबले एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।
- कुट्टू के आटे में एंग्जाइटी कम होती है। ये हार्मोंस को भी बैलेंस रखता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स को निकालने में मदद करता है।
- कुट्टू का आटा इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है।