फिरोजाबाद: गोद लिए गए गांव मदावली में भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है।
राज्यसभा सांसद ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि एक भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर गांव को आदर्श गांव बनाने की प्राथमिकता के आधार पर सरकार काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों और किसानों के हित को देखते हुए कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त कर जनता का राज कायम किया है।