बरेली: एक गूंज संस्था द्वारा कपड़ा वितरण अभियान पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास किया गया। संस्था अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि यह अभियान निरंतर जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े का वितरण कहा है और हमारा प्रयास रहता है कि सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों के पास पहुंच कर जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया जाए। और उन्हें सम्मान पूर्वक कपड़े दिए जाएं।
संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि तीन वर्ष से कार्य निरंतर किया जा रहा है और आगे भी
जारी रहेगा। यह अभियान चलाकर अलग खुशी मिलती है और बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान
होती है, उसे देखकर लगता है कि अभियान सार्थक हो गया। संस्था
के मुनीश गुप्ता और विनय सिंह राठौर ने कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करके जो खुशी
मिलती है, उसे हम बयां नहीं कर सकते। यह अभियान निरंतर
जारी रहेगा।
सरकारी योजनाओं की भी दी जाती है जानकारी
संस्था द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की
जरूरतमंद लोगों को जानकारी दी जाती है, जिससे वह लोग
योजनाओं का लाभ उठा सकें। कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से बंटी ठाकुर, विनय सिंह राठौर, मुनीश गुप्ता, अर्चना सिंह, शिखा सक्सेना, गीता दोहरे, विकलव, गौरव, मनोरमा, अदिति, आलोक सिंह, आकांक्षा मिश्रा, पारस सिंह मौजूद
रहे।