अंबेडकरनगरः वृक्षारोपण जन आंदोलन से जिले में 38 लाख से ज्यादा पौधे को रोपे जाएंगे। जिसमें फलदार, छायाकार और कीमती पौध भी लगाए जाएंगे।
इस महाअभियान के लक्ष्य को पूरा करने के डीएम ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। अभियान सफल हो इसके लिए सभी स्कूल, दफ्तर, NGO आदि में आधे दिन वृक्षारोपण का अभियान ही चलेगा। डीएम के मुताबिक जिले में पौधरोपण के लिए प्रदेश सरकार ने 38 लाख 43 हजार 884 पौधे का लक्ष्य दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से जिले को 38 लाख 43 हजार 884 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें वन विभाग 1604780 पौध रोपित करेगा। ग्राम्य विकास को 1237600 पौध, राजस्व विभाग 140840, 140840 पंचायती विभाग, नगर विकास 19460, लोक निर्माण विभाग 9240, कृषि विभाग 457520, जल शक्ति विभाग 9240, पशुपालन विभाग 4200, सहकारिता विभाग 5600, उद्योग विभाग 7140, माध्यमिक शिक्षा 2800, ऊर्जा विभाग 3360, बेसिक शिक्षा 5600, प्राविधिक शिक्षा 4900, उच्च शिक्षा 18620, श्रम विभाग 2800, स्वास्थ्य विभाग 7280, उद्यान विभाग 156044 और गृह विभाग को 6020 पौध रोपित करेगा।