Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 28 Nov 2021 5:53 pm IST

ब्रेकिंग

रस बहार चौराहे का नाम बदलकर हुआ गुरु नानकदेव चौक

झांसी। जनपद के रस बहार चौराहे का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब रस बहार चौराहा अपने पुराने नाम से नहीं बल्कि नये नाम गुरु नानकदेव चौक के नाम से जाना जायेगा। जिसका शिलान्यास और लोकार्पण रविवार को झांसी सदर के विधायक रवि शर्मा और मेयर रामतीर्थ सिंघल द्वारा किया है।
गौरतलब हो कि झांसी के सीपरी बाजार में रस बहार चौराहे का नाम बदलने की कवायद काफी समय से चल रही थी। यूपी में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को झांसी नगर निगम की सहमति से रस बहार चौराहे का नाम परिवर्तित कर दिया गया। अब इस चौराहे का नाम गुरु नानक देव चौक के नाम से जाना जायेगा। इस परिवर्तन से सिक्ख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई।