इटावा: जनपद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता की पीट-पीट कर हत्या दी गई। विवाद घर के बाहर बालू-गिट्टी पर अभियुक्तों की बाइक गिरने के बाद हुआ था। इस मामले के अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला इकदिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का है, जहां गिरजेश कुमार की जनरल स्टोर की दुकान है। इसके सामने
बालू और गिट्टी रखी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह गिरजेश ने अपनी
दुकान खोली और झाड़ू लगाने लगे। उसी समय सुब्रत राजपूत अपने साथी के साथ बाइक से
जा रहा था और उसकी बाइक गिट्टी पर फिसलकर गिर गई।
सपा यूथ विंग के विधानसभा उपाध्यक्ष थे गिरजेश
इस बात पर सुब्रत ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब गिरजेश ने
विरोध किया तो उसे पीटने लगे। इस मारपीट में गिरजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो
गया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल गिरजेश को अस्पताल भेजा। पुलिस दोनों
पक्षों के लोगों को थाने ले गई, लेकिन उधर अस्पताल
में इलाज के दौरान गिरजेश की मौत हो गई। बता दें कि गिरजेश सपा यूथ विंग के
विधानसभा उपाध्यक्ष थे।