एटा: शासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और बनाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जैथरा थाना पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। चार आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से शराब बनाने की सूचना मिली। जिसके बाद थाना जैथरा पुलिस ने काली नदी के किनारे अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।