बस्ती: बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कुदरहा ब्लाक इकाई का गठन किया गया। सर्व सम्मति से सुरेन्द्र प्रसाद पटेल अध्यक्ष, अनिरूद्ध जायसवाल महामंत्री, शिवाजी पाण्डेय कोषाध्यक्ष, डा. कैलाश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी, अभय प्रताप यादव, हरीश चौधरी, राम हरीश चौधरी उपाध्यक्ष, कल्पना पटेल महिला उपाध्यक्ष, विवेकानन्द गौड़, अर्जुन मिश्रा, श्रीकृष्ण तिवारी, अरविन्द कुमार संयुक्त मंत्री, शीला महिला संयुक्त मंत्री, रामनारायण मीडिया प्रभारी और रामवृक्ष कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गये। पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये महासंघ अध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद ने कहा कि गुरु हमारे जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। जनपदीय महामंत्री अटल बिहारी गौड़ ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ पर 1 अगस्त से परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। इसमें महासंघ की सक्रिय भागीदारी रहेगी।