कुछ महिलाओं में 40 साल की उम्र के बाद से ही प्री मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेनोपाॅज के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समझा जा सकता है कि मासिक चक्र बंद हो सकता है। लेकिन हर महिला का मेनोपॉज पीरियड अलग होता है। मेनोपाॅज के लक्षण और चरण की जानकारी जरुर होनी चाहिए ..
मेनोपाॅज के चरण- मासिक धर्म चक्र के बंद होने के तीन चरण होते हैं- पहला, पेरिमेनोपॉज, दूसरा- मेनोपॉज और तीसरा- पॉस्टमेनोपॉज़। मेनोपॉज शुरू होने से तीन से पांच साल पहले महिला के शरीर में पेरिमेनोपॉज की स्थिति बनती है। यह स्थिति 10 साल तक रह सकती है और उसके बाद मेनोपॉज यानी मासिक धर्म रुकने के चरण में प्रवेश होता है। इसके बाद पोस्ट मेनोपॉज की अवस्था आती है। अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज के बीच के अंतर को समझ नहीं पातीं।
मेनोपाॅज के लक्षण- इसमें अचानक बुखार वाली गर्मी महसूस होने लगती है, योनि में परिवर्तन हो सकता है, रात में अधिक पसीना आता है, भावनात्मक परिवर्तन हो सकते हैं, मासिक धर्म चक्र में अनियमितता देखने को मिलती है, जैसे जल्दी पीरियड्स होना या अधिक रक्तस्राव होना और नींद की समस्या हो सकती है।