Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 1:27 pm IST

अपराध

खेत के पास खेल रही चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरेापी

कासगंज: जनपद के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को लेकर खेत गया और वहां उसके साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बच्ची को जिला चिकित्सालय कासगंज में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मंगलवार देर शाम एक किसान के खेत में सबमर्सिबल पंप बोरिंग हो रही थी, जिसके लिए कारीगर मुजफ्फरनगर से आए हुए थे। दोपहर लगभग 3 बजे सबमर्सिबल पंप बोरिंग का काम खत्म हुआ तो अन्य मिस्त्री एवं मजदूर चले गए। इसी दौरान एक चार साल की बच्ची खेलते हुए अरहर के खेत में पहुंच गई। उस वक्‍त बोरिंग करने वाले में से एक मजदूर वहीं पर था। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में जाने के थोड़ी देर बाद बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई।

मौके से ही दबोचा गया आरोपी   

बच्‍ची की आवाज सुनकर सभी खेत की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचकर देखा तो मजदूर बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था, जिसे मौके से ही दबोच लिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस एवं बच्ची के परिजनों को दी गई। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्‍पताल कासगंज में भर्ती कराया है, जहां उसका मेडिकल कराया गया। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। 

यह भी पढ़ें ...
दबंगों से परेशान तीन परिवार पलायन को मजबूर, 'घर बिकाऊ है' का लगाया पोस्टर
Daily Insider Desk • Tue, 28 Jun 2022 6:20 pm IST
हिमालयन भालू गोरखपुर प्राणि उद्यान भेजा गया
Daily Insider Desk • Tue, 4 Oct 2022 12:04 am IST
चुनाव खत्म होते ही बदमाशों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस की 32 टीमें, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उतरे पांच सौ पुलिसकर्मी
Daily Insider Desk • Sun, 13 Mar 2022 7:52 pm IST
हमने हमेशा लोकतंत्र का सम्मान किया है: कांग्रेसी
Daily Insider Desk • Mon, 17 Oct 2022 6:01 pm IST
23 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अक्टूबर को धरना देंगे सेवा निवृत्त कर्मचारी
Daily Insider Desk • Sat, 15 Oct 2022 5:28 pm IST
श्री राम मूर्ति स्मारक में आयोजित होगा इंद्रधनुष रंग महोत्सव-2022, छह दिन चलेगा थियेटर फेस्टिवल
Daily Insider Desk • Mon, 31 Oct 2022 10:00 am IST