Read in App

Daily Insider Desk
• Tue, 13 Dec 2022 5:56 pm IST

राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल 'गो बैक' के नारे, टेंट जलाने का प्रयास, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

सवाईमाधोपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उन्‍माद फैलाने की कोशिश की। वहीं, दौसा शहर में राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले। इसकी जानकारी होते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शहर के लालसोट ओवरब्रिज और आगरा रोड पर लिखे इन स्लोगन को तुरंत मिटाया गया है।

इससे पहले यात्रा से जुड़े एक टेंट में आग लगाने का प्रयास किया। सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात यात्रा के लिए खाना बनाया जा रहा था और इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां कार से आए। इस बीच 10 से 15 लोग टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को खदेड़ने के प्रयास के दौरान आरोपियों की बात सुन ली। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे और उनका पीछा कर पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया।