Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 20 May 2022 3:52 pm IST

ब्रेकिंग

विवाद के दौरान महिला की काटी नाक, पुलिस ने दर्ज की FIR

अलीगढ़: जिले के खैर कोतवाली इलाके के नांगोला गांव में दो दिन पहले हुए एक विवाद के दौरान महिला की नाक काटने का मामला सामने आया है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ खैर इंदु सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।