ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का आज राजकीय अंतिम संस्कार होगा वहीं इससे पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
राष्ट्रपति ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहीं अंतिम दर्शन के लिए महारानी का ताबूत रखा गया है। महारानी के अंतिम संस्कार पर ब्रिटेन में सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश है। भीषण सर्दी के बावजूद उनके अंतिम दर्शन के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। राष्ट्रपति भवन की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी।