लखनऊः नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ स्कॉलर होम स्कूल विपुल खंड गोमती नगर में मतदान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह मतदान के बाद समाजवादी पार्टी, बसपा और काग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी 350 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। सपा-बसपा और कांग्रेस इतिहास के पन्ने बन जाएंगे। भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है और समाजवादी पार्टी पिछड़ा की जा रही है। तीसरे चरण तक 172 में से 160 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।
'सभी दलों के नेताओं को जनता ने नकारा'
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता हमें अपना नहीं दे रही है। हम पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में एक बार फिर कमल का फूल खिलाने जा रहे हैं। जब हमारे देश के जवान सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो विपक्षी दलों के नेता उनकी पीठ तक आने की वजह उनके पराक्रम का सबूत मोदी जी से मांगा जाता है। ऐसे सभी दलों के नेताओं को उत्तर प्रदेश की जनता नकार चुकी है।