माफिया मुख्तार अंसारी के वकील दारोगा सिंह ने जज को अपशब्दआ कहना महंगा पड़ गया। मामले में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर वकील के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में विधिक कार्रवाई शुरू होने के बाद अब सबकी निगाहें में यह प्रकरण आ गया है। प्रदेश स्तथर पर भी यह मामला चर्चा में है।
दरअसल प्रभारी मंत्री संजय निषाद बीते शनिवार को जनपद आए थे। वह आजमगढ़ से आने से पहले सीधे किन्नूपुर गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने रास्ते की मांग की थी। जिसको लेकर प्रभारी मंत्री ने डीएम अरुण कुमार को निर्देश दिया था कि, पैमाइश कराकर रास्ता निकाला जाए। इसी के क्रम में शनिवार को राजस्व टीम गांव का निरीक्षण कर पैमाइश कर रही थी। तभी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह भी वहीं पहुंच गए और राजस्व कर्मियों से उनकी बहस होने लगी। पुलिस प्रशासन की मानें तो दारोगा सिंह ने काम रोकने की बात करते हुए जज को अपशब्द कहा। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सुशील घुले ने जांच की और वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर राजस्व निरीक्षक बदुआगोदाम राजेश कुमार सिंह ने सरायलखंसी थाने में धारा 294, 504, 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं मामले में वकील दरोगा सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। पैमाइश के दौरान मेरी 30 कड़ी जमीन कम पाई गई है। और इन्होंने जज को गाली देने का साजिशपूर्वक वीडियो बताया है। और कहा कि मैं इसे ऊपर तक ले जाऊंगा।