Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 4:52 pm IST

ब्रेकिंग

चित्रांश क्लब ने जरूरतमंदों में वितरित की खिचड़ी सामग्री, गरीबों के खिले चेहरे

बस्ती: सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब बस्ती इकाई द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर क्लब के जिला संयोजक अविनाश श्रीवास्तव और अध्यक्ष गजालुर रहमान के संयोजन में गरीब बस्ती में खिचड़ी सामग्री का वितरण किया गया। कटेश्वर पार्क के निकट स्थित बसफोड़ परिवारों में चावल, दाल, नमक, आलू, मसाला आदि मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई।

क्लब अध्यक्ष गजालुर रहमान ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता को बढावा देने वाला है। अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खिचड़ी पर्व का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। सूर्य की नवीन ऊर्जा जीवन को आलोकित करे, यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिये। उन्होने लोगों को कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेष नारायण गुप्ता, रणदीप माथुर, मकसूद, डा. मनोहर हुसेन, कृष्ण कुमार प्रजापति, एहसानउल्ला, राजेश गुप्ता, मो. अनस आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें ...
सीएम योगी ने दी सौगात, राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने का आदेश
Daily Insider Desk • Sat, 8 Jan 2022 11:55 am IST
शिव सैनिकों ने दी वाहनों को श्रद्धांजलि, सौंपा ज्ञापन
Daily Insider Desk • Mon, 4 Apr 2022 2:45 pm IST
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज, जिंदगी और मौत से लड़ती दिखीं एक्ट्रेस
Daily Insider Desk • Sun, 16 Oct 2022 1:30 pm IST
पलायन कर रहे युवाओं को अपने यहां देना होगा मौका: दिनेश गोयल
Daily Insider Desk • Sun, 12 Dec 2021 9:09 pm IST
धरना प्रदर्शन: अखिलेश यादव और सपा विधायक नजरबंद, कार्यालय के बाहर से ईको गार्डेन भेजे गए नेता-कार्यकर्ता
Daily Insider Desk • Wed, 14 Sep 2022 12:20 pm IST
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज मैनपुरी में करेंगे जनसभा
Daily Insider Desk • Fri, 18 Feb 2022 11:24 am IST