Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 4:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

इंडिगो के बाद एयर इंडिया के विमान की मस्कट में करायी गयी इमरजेन्सी लैंडिंग

सुबह के वक्त इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। इसके कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। 

दरअसल कालिकट से दुबई जा रहे विमान में अचानक जलने की गंध आने लगी। इसके बाद विमान को तुरन्त मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए ने बताया कि, विमान की फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आ रही थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।  

गौरतलब है कि, इसके कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

वहीं इससे पहले 14 जुलाई की शाम को दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। उस वक्त भी विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी। बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरों का तांता लग गया है।   
यह भी पढ़ें ...
बेरोजगारी से जूझ रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने प्रयाग स्टेशन पर किया ट्रेन रोकने का प्रयास
Daily Insider Desk • Wed, 5 Jan 2022 4:22 pm IST
UP Election 2022: बेइमानी और भ्रष्टाचार रहा है सपा का संस्कार , सपा की संवेदना बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं आतंकवादियों के साथ है : सीएम
Daily Insider Desk • Mon, 28 Feb 2022 9:23 pm IST
चुनाव से पहले राजधानी में चली तबादले की बयार
Daily Insider Desk • Thu, 2 Dec 2021 1:35 pm IST
एकेटीयू के वीसी प्रो. पीके मिश्रा के खिलाफ राजभवन ने दिए जांच के आदेश
Daily Insider Desk • Tue, 31 Jan 2023 8:49 am IST
चंद्र ग्रहण के बाद मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें इनमें से एक उपाय
Daily Insider Desk • Tue, 8 Nov 2022 5:56 pm IST
नियमित टीकाकरण बच्चों को कई खतरनाक बीमारियों से रखता है दूर
Daily Insider Desk • Wed, 28 Dec 2022 9:37 pm IST