Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 10:00 am IST

नेशनल

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत, इन जगहों पर आज बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बीती देर रात शुरू हुई बारिश सुबह भी होती रही। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। 

जाहिर है मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई। तेजी से शुरू हुआ बारिश का दौर दिनभर रिमझिम फुहारों के साथ जारी रहा। ऐसे में लोगों ने उसम भरी गर्मी से राहत ली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हवा में नमी का स्तर 68 से 100 फीसदी रहा। वैज्ञानिकों की मानें तो मानसूनी गर्त के मध्य भारत में ठहर जाने से 15 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर से मानसून रूठा रहा। गर्त के उत्तर दिशा में खिसकने से अब राहत की बूंदे पड़ी हैं। साथ ही अगले 5 दिनों तक इसमें कोई फेरबदल के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

दिल्ली में बीते एक जून से 15 जुलाई तक 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं, शनिवार को बदले मौसम के तेवर की वजह से सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक 16.8 मिमी और ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें ...
भारत छोड़ इंग्‍लैंड रवाना हो गए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, जानिए क्‍यों किया ऐसा?
Daily Insider Desk • Fri, 18 Nov 2022 4:00 pm IST
जलशक्ति मंत्री ने सीएम राहत कोष के लिए भेंट किए 60 लाख रुपए का चेक
Daily Insider Desk • Tue, 23 Aug 2022 8:10 pm IST
महिला का अगवा करने पर तीन बहनों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Daily Insider Desk • Mon, 25 Apr 2022 3:15 pm IST
क्या इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मिलेगा भारत रत्न, केन्द्र कर सकती है इन नामों की सिफारिश...?
Daily Insider Desk • Thu, 5 Jan 2023 4:00 pm IST
बीएचयू दीक्षांत समारोह: डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी की छात्रा अंजली सिंह को मिले आठ गोल्ड मेडल
Daily Insider Desk • Sun, 11 Dec 2022 9:29 am IST
दो दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा: सोमवार की शाम में करें दीपदान, मंगलवार को सुबह स्नान-दान
Daily Insider Desk • Sun, 6 Nov 2022 7:00 am IST