सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास मंगलवार को दोपहर में फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक फ्लाईओवर पर ही पड़ी थी। वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फ्लाईओवर से गिरकर पहले भी बाइक सवारों की जान जा चुकी है। अब फिर इस घटना से लोग सकते में आ गए हैं।
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राबर्ट्सगंज नगर के मध्य फ्लाईओवर निर्मित है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे बढ़ौली चौक के पास एक युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना के वक्त चौराहे पर भीड़-भाड़ थी। अचानक ऊपर से युवक के गिरने से अफरातफरी मच गई। चौराहे पर खड़ी पुलिस तत्काल युवक के पास पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के पास एक बैग भी मिला है।