फतेहपुर: फतेहपुर जनपद में मंगलवार की सुबह से वृहद पौधारोपण शुरू हो गया। इसके लिए गांव से लेकर शहरों तक लोगों ने मेहनत की और धरती को हरा-भरा करने में अपना योगदान दिया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन 'पप्पू' ने बताया कि जनपद में सभी ग्राम पंचायतों को पौधे उपलब्ध कराए गए, फिर शासनादेश के अनुसार उसे लोगों तक पहुंचाया गया और सुबह से वृहद पौधारोपण शुरू हो गया। यह पौधारोपण मंगलवार के साथ बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
जिले में 49,54,174 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 25 विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों को समय से पौधारोपण करने को कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी अपील करते हुए कहा, जो पौधे बच जाएं उन्हें वापस कर दें। जिससे जिन्हें आवश्यकता हो उन्हें पौधे उपलब्ध करवाएं जा सकें।
2-2 पेड़ किए गए वितरित
प्रधान संघ के अध्यक्ष नदीमउद्दीन ने बताया कि मंगलवार की
सुबह 7:30 बजे से पौधरोपण
शुरू हो गया था। ग्राम प्रधानों ने अपने अपने गांव में पौधे वितरित किए गए, उनमें शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, अंत्योदय कार्ड, उज्जवला, सौभाग्य के
लाभार्थी शामिल हैं। इन्हें 2-2 पेड़ वितरित किए गए हैं। इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए मनरेगा से एक मजदूर को भी
नियुक्त किया गया है। प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन श्रमिकों की ड्यूटी
लगाई जाती है, उन्हें मनरेगा के
तहत वेतन दिया जाता है। ये श्रमिक पौधे को पानी देने, निराई-गुड़ाई और
उसकी देखरेख करते हैं, जिससे पौधा
सुरक्षित रहे और इसे बचाया जा सके।