Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 2:16 pm IST


श्रम कानूनों के उल्लंघन-कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर डीएम और श्रम आयुक्त को दिया ज्ञापन

बरेली: दुकान मालिकों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश मार्केट वर्कर्स एसोसिएशन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यक्ष मोहित के नेतृत्व में श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया। मोहित ने कहा कि जनपद बरेली में दुकानों पर काम वाले कर्मचारियों का शोषण दुकान मालिकों द्वारा किया जा रहा है। श्रम कानून जो बनाये गये उसकी अवहेलना करते हुए उसका उपहास उड़ाया जाता है। कर्मचारियों से 10-12 घण्टे काम लेने के बाद न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता है, ओवर टाइम तो दूर की बात है।
महिलाओं से पुरुषों के बराबर काम लिया जाता है लेकर पुरुषों से कम वेतन दिया जाता है। श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाये। न्यूनतम वेतन लागू कराया जाये। आठ घण्टे का कार्य दिवस लागू कराया जाये व उसके बाद डबल ओवर टाइम दिया जाये। महिला कर्मचारियों को पुरुषों के समान वेतन दिया जाये। सभी कर्मचारियों हेतु शौचालय की व्यवस्था की जाये। वहीं दूसरी तरफ क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मोहम्मद फैसल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। मोहम्मद फैसल ने बताया कि बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। बीते 18 मई को बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए कॉलेज में तालाबंदी कर दी थी। 19 मई की रात थानों की पुलिस द्वारा दबाव बना कर तथा आश्वासन चार देकर तालाबंदी समाप्त करा दी गई। इसके बाद बजाय उनकी न्यायसंगत मांगे मानने के प्रबंध समिति द्वारा उन्हें नोटिस पकड़ा दिया गया है।
क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन को पुलिस के बल पर दबाने की निन्दा करता है तथा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आपसे मांग करता है कि बरेली कॉलेज के सभी अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए तथा निर्धारित वेतनमान दिया जाए। शैक्षिक योग्यतानुसार अस्थाई कर्मचारियों को प्रोन्नत किया जाए। बरेली कालेज प्रबंध समिति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। संघर्षरत कर्मचारियों का दमन बंद किया जाए, प्रबंध समिति द्वारा कर्मचारियों को डराना धमकाना बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कलित, पृथ्वी, मोहित, मोहम्मद फैसल आदि लोग मौजूद रहे।