Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 3:48 pm IST

अपराध

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

बरेली: थाना सुभाषनगर के गणेश नगर निवासी खुशबू गुप्ता पुत्री राम गोपाल ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका विवाह 22 अप्रैल, 2021 में अमित गुप्ता पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता निवासी आंवला के साथ हुआ था। शादी से 1 दिन पहले ही पीड़िता के पिता का देहांत हो गया था। इसी कारण मां ने विवाह के समय ढाई लाख नगद खाना खर्चे के लिए और पहले घरेलू सामान कपड़े इत्यादि के लिए साढ़े तीन लाख खर्च किए थे। सब 6 लाख खर्च किये थे। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त 5 लाख की मांग करने लगे एवं मारपीट करने लगे इसी दौरान 20 मई, 2022 को एक पुत्र ने जन्म दिया परंतु उसके उपरांत भी ससुराल वाले अपनी मांग से बाज नहीं आए। पीड़िता ने बताया कि 21 मई को 3 माह के गर्भ में पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मायके वालों द्वारा समझाने पर भी वह बिना पैसा लिए रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।